इंजन की बात करें तो इसमें पहले वाला ही 2.0 लीटर TDI इंजन दिया गया है, जो 187 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कार को 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में 7.8 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 218 किमी प्रति घंटा की है। कंपनी दावा करती है कि इसका माइलेज 17.01 किमी. प्रति लीटर का है।
सेकेंड जेनरेशन की ऑडी क्यू5 में 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, एक्टिव लेन असिस्ट, प्री-सेंस फ्रंट और रियर, पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLC, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो
XC60 जैसी कारों से रहेगा।