फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ड एवरेस्ट नाम से भी जानिए इस कार को, आ रही है जल्द

Sat, 15 Nov 2014 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार कंपनी फोर्ड ने अपनी एसयूवी कार एंडेवर (Endeavour) को नए अवतार में पेश कर दिया है। कंपनी नई फोर्ड एंडेवर की बिक्री ग्लोबल मार्केट में 2015 से शुरू कर सकती है।
विज्ञापन


फोर्ड एंडेवर को कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फोर्ड एवरेस्ट (Everest) के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी ने इस कार को पहली बार कॉन्सेप्ट कार के तौर पर 2013 में प्रदर्शित किया था। सात सीटों वाली यह एसयूवी भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों में उतारी जाएगी।

नहीं देखी होगी आपने ऐसी मारुति स्विफ्ट

कंपनी ने नई फोर्ड एंडेवर 2015 के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं। इसमें क्रोम हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एल्यूमीनियम फ्रंट व रियर बॉडी का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

छोटे परिवार के लिए आ रही हैं कम दाम की टॉप 5 कारेंइंटीरियर की बात करें तो कंपनी में 8 इंच का टचस्क्रीन फोर्ड के नए SYNC2 इंफोटेनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वैरिएंट में उपलब्ध होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें