भारत की सबसे लोकप्रिय पैंसेजर कार बनाने वाली कंपनी मारुति ने हाल ही मारुति रिट्ज का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया था। कंपनी ने इस हैचबैक कार के लिमिटेड एडिशन को 'मारुति रिट्ज एलेट' के नाम से उतारा है।
कंपनी ने अब इस कार की खरीद पर 65 हजार रुपए का ऑफर पेश किया है। अन्य स्पेशल और लिमिटेड एडिशन की तरह इस कार पर भी नए स्ट्रीकर्स का इस्तेमाल किया गया है और एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव किए गए हैं।
कंपनी ने एक्सटीरियर में बैक पैनल पर स्ट्रीकर-वर्क किया है और अंदर के केबिन में कुछ नए फीचर्स शामिल किए है।
छोटे परिवार के लिए आ रही हैं कम दाम की टॉप 5 कारें
नई मारुति रिट्ज में नई स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स के साथ, लेदर सीट कवर, रियर पार्किंग सेंसर, स्टेयरिंग व्हील कवर, रियर पार्सल ट्रे की सुविधा दी गई है। इस कार में एडवांस ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ और यूएसबी के साथ है।
मारुति रिट्ज 1.2 लीटर का के- सीरीज इंजन और 4 स्पीड के साथ मौजूद है। डीजल वैरिएंट 23.2 किलोमीटर प्रति लीटर, पेट्रोल वैरिएंट 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वैरिएंट 17.16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।