फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्सुबिशी ने अंधेरे में खड़ी अपनी नई एसयूवी की दिखाई एक झलक

Fri, 03 Feb 2017 05:24 PM IST
Auto Desk / Amar Ujala / New Delhi
विज्ञापन
मित्सुबिशी की नई एसयूवी - फोटो : Mitsubishi
विज्ञापन
मार्च में होने जा रहे जिनेवा मोटर शो में आधिकारिक लांच से ठीक पहले मित्सुबिशी ने अपनी नई एसयूवी की एक इमेज को टीज किया है। इसके इमेज को देखकर साफ पता चलता है कि नए मॉडल में आउटलैंडर की झलक साफ दिखाई देती है। पर इसका पीछे का हिस्सा कूपे की तरह है तथा इसकी ग्लासलाइन मित्सुबिशी की परंपरा से एकदम अलग नजर आती है क्योंकि दिखने में ये थोड़ी छोटी है। अंधेरे में खड़ी यह एसयूवी बहुत शानदार लग रही है। इसके जरिए कंपनी अपनी बिक्री को मजबूत बनाने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


 2014 तक अपने बॉक्सी डिजाइन के लिए जानी जानी वाली मित्सुबिशी को अलग पहचान बनाने में मदद तब मिली जब निसान में 40 साल बिताने के बाद तुनेशिरो कुनिमोटो ने इस कंपनी को ज्वाइन किया। अभी तक एक नाम का इंतजार कर रही यह एसयूवी शर्तियातौर पर एसएक्स से बड़ी तथा आउटलैंडर से छोटी होगी। एसयूवी के पूरे पोर्टफोलियो के साथ कंपनी अपनी बिक्री ग्लोबल मार्केट में बढ़ाने की पूरी कोशिश करेगी। 2013 में पहली बार दिखे एसआर-पीएचईवी कांसेप्ट की कुछ चीजें इस कार में देखने को मिलती हैं। गौरतलब है कि इस कांसेप्ट को 2015 के जिनेवा मोटरशो में भी प्रदर्शित किया गया था। 
 अगर इस कांसेप्‍ट की बात करें तो यह एक टू व्हील ड्राइव प्लग इन हाइब्रिड से लैश था जिसका ड्राइवट्रेन 162 एचपी की शक्ति पैदा करता है। लेकिन कीमत के लिहाज से बात करें तो ऐसा नहीं लगता कि मित्सुबिशी इसे प्लग इन हाइब्रिड के साथ उतारेगी। अगर कंपनी ऐसा करती है तो इस एसयूवी की कीमत बढ़ जाएगी और वह अपने सेल्स मजबूत करने के इरादे को पूरा नहीं कर पाएगी। पर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें वही टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजिन लगाएगी जो कि कंपनी के एएसएक्स रेंज में पहले से लगा है। एएसएक्स रेंज में मैनुअल, सीवीटी और 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील वेरिएंट मौजूद हैं। हालांकि कंपनी इसे भारत में कब लेकर आएगी व इसकी कीमत क्या होगी इससे पर्दा उठना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें