मारुति सुजुकी इंडिया ने कार कीमतें बढ़ाईं
- फोटो : Maruti Suzuki India Limited
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने कारों के दाम में 1500 रुपये से लेकर 8 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर दी है। मारुति सुजुकी ने यह बढ़ोत्तरी एक्सशोरूम दिल्ली के हिसाब से अपने सभी मॉडलों पर की है। ये नई कीमतें 27 जनवरी से लागू हो गई हैं। कमोडिटी, ट्रांसपोर्टेशन और प्रशासनिक कीमतों में हो रही बढोत्तरी के चलते ये कीमतें बढ़ाई गई हैं।
गौरतलब है कि जनवरी में अक्सर कार कंपनियां दिसंबर में बड़े ऑफर देने के बाद अपनी कीमतें बढ़ा देती हैं। अब तक कई कार कंपनियां कीमत बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। इस बार दिसंबर में हुई कम बिक्री के वजह से कीमत बढ़ाने में कंपनियों ने थोड़ी देर इसीलिए कर दी क्योंकि उन्हें दिसंबर के ऑफर को जनवरी में भी चलाना पड़ा जिससे पुराना माल बिक सके।