शहर का तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और दो पहिया वाहन पर सफर करने की कल्पना कीजिए, आप पूरे परिवार को छुट्टी पर ले जाना चाहते हैं और इस चिलचिलाती गर्मी में एक ऑटोरिक्शा की तलाश कर रहे हैं, या बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे हैं। यह विचार दिल को तोड़ने वाला हो सकता है।
लेकिन अब आपको ऐसी समस्याओं से दो-चार होने की जरूरत नहीं है। माईकार-the.carsharing.club ने दिल्ली में अपनी सेवाएं आरम्भ कर दी हैं।
माईकार किफायती दरों पर स्वयं कार ड्राइव करते हुए किराए का विकल्प प्रदान करती है। माईकार शहरवासियों को यात्रा करने का एक बेहतर और आरामदायक साधन प्रदान कर रही है।
यह भारत की पहली सदस्यता आधारित सेवा है जिसमें कोई व्यक्ति अपने उपयोग के आधार पर छूट प्राप्त दरों पर अपना पंजीकरण करवा सकता है।
होंडा मोबिलियो vs मारुति एर्टिगा vs टोयोटा इनोवा, बेहतर कौन?लॉन्च के अवसर पर माईकार ने कार्ड जारी किया है जो कई विकल्पों की एक चाभी है। कंपनी ने संचालन के पहले चरण में अपनी 50 कारों के काफिले में प्रत्येक तीनों श्रेणियों- कॉम्पैक्ट, सेडान और एसयूवी में एक-एक कार प्रस्तावित की है।
इस अवसर पर बोलते हुए सुयज्ञ अग्रवाल, सह-संस्थापक व निदेशक, माईकार ने कहा कि मेरी अमेरिका में अपनी शिक्षा के दौरान मैंने इस अवधारणा को अनुभव किया और इसके प्रयोग को समझा और इस अंतर्राष्ट्रीय अवधारणा को भारत जैसे उच्च जनसंख्या वाले देश में मैं दोहराना चाहता हूं।
आ रही हैं ये पांच स्पोर्ट्स बाइक, चुनें अपने बजट की बाइकमाईकार ने हाई क्वालिटी तकनीकी का इस्तेमाल किया है, जिसका कुछ भाग आयात किया गया है और अधिकतर भाग देश में ही निर्मित है।
कंपनी इस तकनीकी के जरिए कस्टमर को पूरे अनुभव के दौरान न्यूनतम या शून्य मानवीय हस्तक्षेप होने का अनुभव करता है। उपर्युक्त मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा आप आसानी से बुकिंग प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
माईकार में अनेक यूएसपी हैं। इसमें कोई जमानत जमा, बीमा दायित्व, पार्किंग परेशानी, रख-रखाव की समस्याएं, किलोमीटर प्रीलोड नहीं है।
माईकार जैसी अनूठी पहल के साथ आप आरामदायक और किफायती ड्राइव कर सकते हैं।