मारुति की विटारा ब्रेजा का इंतजार कर रहे फेंस के लिए एक अच्छी खबर है। मारुति अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी को 8 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि पहले कार की लॉन्च इसी महीने की 21 तारीख को होनी तय थी लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे जल्दी उतारा जा रहा है।
विटारा ब्रेजा एक सब 4-मीटर कॉम्पेक्ट एसयूवी है, घरेलू बाजार में जिसका मुकाबला महिन्द्रा टीयूवी-300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा। कुछ डीलरशिप में विटारा ब्रेजा बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
विटारा ब्रेजा को डबल टोन कलर स्कीम के साथ फ्लोटिंग रूफ, शोर्ट ऑवरहैंग, बाई-जेनन हैडलेम्प्स, रैसिंग स्ट्रिप्स और फ्रंट में क्रोम ग्रिल से सजाया गया है। केबिन में डैशबोर्ड को पियानो फिनिश लुक दिया है। जानकारी के मुताबिक ब्रेजा को एलडीआई, एलडीआई (ओ), वीडीआई, वीडीआई (ओ), जेडडीआई और जेडडीआई प्लस सहित 6 वेरिएंट में उतारा जाएगा।