लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई रेनॉ डस्टर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें सबसे खास है इसका गियर बॉक्स, जिसमें ऑटोमैटिक की पेशकश की गई है। इसमें ऑल न्यू 6-स्पीड ईजी-आर एएमटी (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) दिया गया है जो सेगमेंट में पहली बार है। हालांकि यह सुविधा केवल डीजल मॉडल में ही उपलब्ध है। नई रेनॉ डस्टर की कीमत 8.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टॉप वेरिएंट की कीमत 11.67 लाख रुपए है।
कंपनी ने ऑटो एक्सपो-2016 के दौरान डस्टर फेसलिफ्ट से पर्दा हटाया था। भारतीय बाजार में रेनॉ डस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति एस क्रॉस, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिंद्रा टीयूवी और जल्द आने वाली होंडा बीआर-वी से है।
नई डस्टर में एक्सटीरियर व इंटीरियर को मिलाकर 32 छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में नई सिंगल स्लेट ग्रिल दी गई है। वहीं फीचर्स में डीआरएल और एलईडी टेललेम्प्स, ऑटो एसी, नया सात इंच का मीडियानैव इंफोटेंमेंट सिस्टम को शामिल किया गया है।