फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च हुई मारुति सुजुकी Swift लिमिटेड एडिशन, कीमत 5.44 लाख रुपए से शुरू

Wed, 22 Nov 2017 12:47 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift Limited Edition
विज्ञापन
वर्तमान जेनरेशन की मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। अगले साल इस कार का बिलकुल नया वर्जन आने वाला है जिसे 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अब इस कार का लिमिटेड वैरिएंट बाजार में उतारा है। लिमिटेड एडिशन वाली मारुति सुजुकी स्विफ्ट (पेट्रोल) की कीमत 5.45 लाख रुपए रखी गई है। इस एडिशन के डीजल वैरिएंट को खरीदने के लिए 6.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) खर्च करने होंगे। कार में कई बदलाव किए गए हैं और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Maruti Suzuki Swift Limited Edition
कार के बोनट, दरवाजों और रूफ पर डिजाइन बनाया गया है। इसी डिजाइन से मैच करता हुआ स्टीयरिंग व्हील और सीट कवर दिया गया है। लिमिटेड एडिशन वाली स्विफ्ट में बनेलो, इग्निस और एस-क्रॉस की तरह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो भी सपोर्ट करता है। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल को बेस और मिड वैरिएंट के बीच रखा गया है। बेहतर साउंड के लिए ज्यादा bass वाले स्पीकर दिए गए हैं। 

पढ़ें: मारुति नहीं सुधार पाई ये खराबी, अब ग्राहक को वापस मिलेगी कार की पूरी कीमत

इंजन के लिहाज से कार में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसमें पहले वाला ही 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 83 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें