देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की कॉम्पैक्ट सेडान कार स्विफ्ट डिजायर ने भारतीय बाजार में जुलाई, 2015 तक की बिक्री में 10 लाख का आंकड़ा पार कर दिया है। मारुति स्विफ्ट डिजायर को साल 2008 में पहली बार लॉन्च किया गया था। मारुति स्विफ्ट डिजायर पिछले तीन सालों से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल सेडान कार है।
इस मील के पत्थर के साथ मारुति स्विफ्ट डिजायर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली पांच पैसेंजर कारों में इकलौती सेडान कार बना गई है। एंट्री सेडान सेगमेंट में डिजायर से मारुति की स्थिति काफी मजबूत हुई है।
दिलचस्प बात यह भी है लाखों की संख्या में बिकने वाली अन्य चार कारों में भी मारुति की ही कारे हैं। मारुति अल्टो (20 लाख 83 हजार), मारुति 800 (20 लाख 67 हजार), मारुति ओमनी (10 लाख 68 हजार), वैगन (10 लाख 63 हजार) और स्विफ्ट (10 लाख 36 हजार) यह मिलियन क्लब के इलाइट क्लब में शामिल हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड सेल्स, आरएस कल्सी ने इस मौके पर कहा कि डिजायर एक कम्पलिटी पैकेज है। इसका नया लुक, रिच इक्वीपमेंट लिस्ट, बेहतर माइलेज क्षमता ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है और इस कार ने हमें कठिन बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने और बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की है।
डिजायर को अफ्रीका, साउथ अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका, मिडिल ईस्ट एशियान और सार्क देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है। जून 2015 तक इसकी अब तक कुल 50,000 युनिट को एक्सपोर्ट किया जा चुका है।