देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने पसंदीदा कार 'ओमनी वेन' का नया लिमिटेड एडिशन लांच किया है। कंपनी ने इसे पहली बार 1985 में लांच किया था, इस कार के नाम कई साल तक इंडियन ऑटो मोबाइल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज रह चुका है। अभी भी यह बिक्री के मामले में देश की शीर्ष 15 कारों में शुमार है।
बाजार में ओमनी के अलग-अलग मकसद के लिए वेरिएंट जैसे एंबुलेंस, कारगो और फैमिली वेन उपलब्ध है। मारुति की ओमनी वेन बाजार में 5 सीटर और 8 सीटर दोनों ऑप्शन में मिलती है। ओमनी वेन के स्पेशल एडिशन में कंपनी की तरफ से कई नए फीचर जैसे फ्लोर मेट, नए सीट कवर और सीडी प्लेयर (4 स्पीकर) जोड़े गए हैं।
कार में पहले की ही तरह 3 सिलेंडर वाला 796cc का इंजन है। इंजन की 37bhp क्षमता और 62Nm टॉर्क है।