फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ सकती है नई जेनरेशन की Maruti Suzuki Ertiga, ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

Wed, 18 Oct 2017 03:58 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने Ertiga कार करीब पांच साल पहले लॉन्च की थी। यूं तो यह एक MPV (मल्टी-पर्पज व्हीकल) है, लेकिन कंपनी ने इसे LUV (लाइफ यूटीलिटी व्हीकल) नाम दिया था। कुछ साल पहले मारुति सुजुकी ने इसे थोड़े बदलाव के साथ लॉन्च किया था। हालांकि अब कंपनी नई जेनरेशन की Ertiga पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: Dzire से लेकर रेनो Kwid तक, ये हैं सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें

हाल ही में इस 7-सीटर कार को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते देखा गया है। कार दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर देखी गई और इसके लुक्स से पता लग रहा था कि यह नई Ertiga हो सकती है जिसके लुक और फीचर में कुछ बदलाव किए गए हैं। 

कंपनी ने कार के अधिकतर हिस्सों को कवर किया हुआ था हालांकि यह दिखने में काफी हद तक वर्तमान अर्टिगा जैसी ही थी। इसमें नए हैडलैंप, नई जगह पर इंडिकेटर्स, नया फ्रंट बंपर और रिडिजाइन ग्रिल दिए गए थे। कार के एलॉय व्हील भी नए थे और पिछले दरवाजों की विंडो का साइज भी बड़ा था। माना जा रहा है कि कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें वर्तमान 1.4 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर DDIS डीजल इंजन ही दिया होगा। इसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें