फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस फीचर्स के साथ लांच हुई 'डिजायर रीगल'

Wed, 17 Apr 2013 11:59 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉम्पैक्ट सेडान कार स्विफ्ट डिजायर के पांच साल पूरे होने पर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने 'डिजायर रीगल' को लांच किया है।
विज्ञापन


कंपनी की नई कार की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 5.95 लाख रुपये है। नई मारुति स्विफ्ट डिजायर रीगल Vxi वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

मारुति ने डिजायर के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में बदलाव के बाद रीगल को तैयार किया है, हालांकि कार के इंजन में कोई चेंज नहीं किया गया है।

कार के एक्सटीरियर पर ब्लू कलर का बॉडी ग्राफिक्स इसे आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही कार में नए डिजाइन के फॉग लैंप और विंग मिरर के साथ ही पार्किंग सेंसर और बॉडी कलर मड फ्लैप हैं।

इंटीरियर की बात करें तो रीगल में ऑटो कंट्रोल इंटीग्रेटिड ऑडियो सिस्टम, स्टेनलैस स्टील डोर सिल्स, लैदर कवर्ड कुशन और लैदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील के साथ और कई फीचर्स है।
विज्ञापन


नई कार को मारुति ने होंडा अमेज को टक्कर देने के मकसद से लांच किया है। रीगल मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर का ही वेरिएंट है।

मारुति इंडिया इससे पहले भी अन्य कार कंपनियों को टक्कर देने के लिए स्पेशल एडिशन ला चुकी है। इसी तरह हुंडइ इऑन के आने के बाद मारुति ने आल्टो के 'एक्स प्लोर' वेरिएंट को पेश किया था।
विज्ञापन


डिजायर मारुति इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है। लोगों में डिजायर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस पर अभी भी 4 से 8 हफ्तों की वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें