फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च के 24 घंटों में मारुति विटारा ब्रेजा की बुकिंग 2600

Thu, 10 Mar 2016 06:44 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली

सार

  • विटारा ब्रेजा को लेकर पहली अच्छी प्रतिक्रिया सामने आई है।
  • इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए से 9.58 लाख रुपए तक है।
  • इसका मुकाबला महिन्द्रा की टीयूवी-300 और फोर्ड की ईकोस्पोर्ट से है।
विज्ञापन
- फोटो : Cardekho
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विटारा ब्रेजा को लेकर पहली अच्छी प्रतिक्रिया सामने आई है। मारूति ने जानकारी दी है कि लॉन्चिंग के 24 घंटो के अंदर ही 2600 विटारा ब्रेजा बुक हुईं है।
विज्ञापन


ब्रेजा अभी कुछ ही दिन पहले लॉन्च हुई है। फिलहाल इसे केवल डीज़ल इंजन में ही उतारा गया है। यह छह वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए से 9.58 लाख रुपए तक है। माना जा रहा है कि इसे हाथों-हाथ लिए जाने की एक प्रमुख वजह आक्रमक कीमत भी है।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि ब्रेजा का पेट्रोल वर्जन जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। 98 फीसदी ब्रेजा का निर्माण घरेलू स्तर पर हुआ है यह एक बड़ी वजह है कि कंपनी इसके दामों को आक्रमक रखने में सफल साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विटारा ब्रेजा पर साल 2011 से चल रहा था काम

विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह
विटारा ब्रेजा पर साल 2011 से काम चल रहा था। यह पहले एक्स-ए अल्फा और फिर वाईबीए कॉन्सेप्ट के तौर पर सामने आई। इसका मुकाबला महिन्द्रा की टीयूवी-300 और फोर्ड की ईकोस्पोर्ट से है। ब्रेजा उन संभावित ग्राहकों के लिए भी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है, जो टाइट बजट की वजह से नई रेनो डस्टर, निसान टेरानो या फिर हुंडई क्रेटा के बेस वेरिएंट खरीदने की योजना बना रहे हैं।

मत को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि ब्रेजा, प्रीमियम हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की कारों की बिक्री पर भी अच्छा-खासा असर डाल सकती है।

ब्रेजा में 1.3 लीटर का डीडीआईएस-200 डीज़ल इंजन लगा है। यह इंजन 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। मारूति का दावा है कि यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज़ देने में सक्षम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें