पहली बार 2016 इंडियन ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाई गई Mahindra XUV Aero के प्रोडक्शन की पुष्टि हो गई है। हालांकि जो 210 बीएचपी का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लाने की बात कही गई थी वह इसमें नहीं होगा। इसकी जगह इलेक्ट्रिक इंजन लगाया जाएगा।
पढ़ें: 3 लाख में मारुति बलेनो को बना दिया मर्सिडीज, RTO ने देखा तो कर दी सीज
यह महिंद्रा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार होगी। कार का इलेक्ट्रिक इंजन 200 बीएचपी तक की पावर और 400 एनएम तक का टॉर्क जेनरेट करेगी। महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार मात्र 8 सेकेंड में ही 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेगी। यह महिंद्रा की सबसे फास्ट XUV कार होगी।