मारुति सियाज को एक बार फिर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सी-सेगमेंट सेडान कार का खिताब मिल गया है। इस कार ने नवंबर 2017 में बिक्री के मामले में हुंडई वरना और होंडा सिटी को भी पछाड़ दिया।
पढ़ें: मारुति सुजुकी CelerioX vs रेनो Kwid: जानिए किसे खरीदना फायदे का सौदा
नवंबर महीने में मारुति ने सियाज कार की 4009 यूनिट बेचीं, जबकि हुंडई वरना की 3751 और होंडा सिटी सेडान की केवल 3315 यूनिट ही बिक पाई। होंडा सिटी का यह आंकड़ा पिछले छह महीनों में सबसे कम रहा।