फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा पेश करेगी तीन नई कारें

Wed, 13 Feb 2013 05:47 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
एसयूवी कारों को बनाने के लिए जाने जानी वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले सालों में नई कारों को लांच करने की तैयारी कर रही है। अग्रणी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा भारतीय ऑटो बाजार के साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में भी अपना दबदबा बढ़ाने के मकसद से 2015 तक तीन नई कारों को तैयार करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले महिंद्रा ने दिसंबर 2012 की अंतिम तिमाही में कॉम्पैक्ट एसयूवी क्वांटो और सेडान वेरिटो के नए अवतार को लांच किया था। कंपनी की तरफ से उसकी नई कारों के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि महिंद्रा 4 मीटर से कम लंबाई वाली स्कारपियो के नए मॉडल, वेरिटो सेडान के कॉम्पैक्ट वर्जन और क्वांटो से कम कीमत में एक और एसयूवी लांच करेगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा में ऑटोमेटिव एंड फर्म इक्यूपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष पवन गोयनका ने बताया कि हमने पिछले 18 महीने में दो बड़ी लांचिंग की हैं। उन्होंने कहा कि अगले 12 महीनों में हम कोई नई लांचिंग नहीं करेंगे बल्कि मौजूदा कारों के नए वर्जन पेश करेंगे। कंपनी के कर्मचारी तीन नई कारों पर काम कर रहे हैं, जो कि वित्तीय वर्ष 2015 में बाजार में दस्तक देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें