फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी ने लांच किया Q3 का पेट्रोल वर्जन

Wed, 13 Feb 2013 05:46 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी ने अपने पसंदीदा एसयूवी कार Q3 के पेट्रोल वर्जन को भारतीय बाजार में लांच किया है। कंपनी ने इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 37.37 लाख रुपये रखी है। अभी तक इंडियन ऑटो मार्केट में इस कार का डीजल वर्जन ही मौजूद था। ऑडी Q3 को नए वर्जन में लांच करने के साथ ही कंपनी ने दावा किया कि Q3 भारतीय बाजार अब सबसे दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई है।
विज्ञापन


ऑडी इंडिया के माइकल पर्शेक ने कहा कि नए वर्जन के लांच होने के साथ ही ग्राहक अब 2.0 TFSIq के साथ ज्यादा माइलेज वाली 2.0 TDIq इंजन कार में से एक को चुन सकते हैं। उन्होंने बताया गया कि जून 2012 में Q3 को लांच करने के 5 दिन के अंदर ही इसकी 500 बुकिंग हो गई थी। नई ऑडी Q3 में 2.0 TFSIq इंजन है। इसकी अधिकत क्षमता 211 hp और 300Nm टॉर्क है।

कंपनी का दावा है कि ऑडी की नई कार महज 6.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 230 किमी. प्रति घंटा और माइलेज 11.72 किमी. प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें