फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा ने लांच की एसयूवी सांगयोंग रेक्सटॉन

Thu, 18 Oct 2012 10:51 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साल की बहुप्रतीक्षित एसयूवी कार सांगयोंग रेक्सटॉन को लांच कर दिया है। नई रेक्सटॉन के मैन्युअली वर्जन की कीमत 17.67 लाख और ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 19.67 लाख रुपये रखी गई है। रेक्सटॉन डब्लू में 2.7 लीटर का 5 सिलेंडर वाला सीआरडीआइ इंजन है। नई कार में 5 स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है।
विज्ञापन


नई एसयूवी बाजार में दो वेरिएंट रेक्सटॉन RX5 और रेक्सटॉन RX7 में उपलब्ध होगी। रेक्सटॉन RX5 मैन्युअली ट्रांसमिशन और रेक्सटॉन RX7 एडब्लूडी से लैस ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाला वर्जन होगा। रेक्सटॉन को देशभर में महिंद्रा के मौजूदा डीलर्स के द्वारा ही बेचा जाएगा। कंपनी की तरफ से नई एसयूवी की 2 साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है।

कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि रेक्सटॉन RX5 की 162 bhp क्षमता और 340 Nm टॉर्क है, वहीं रेक्सटॉन RX7 की 184 bhp क्षमता और 402 Nm टॉर्क है। रेक्सटॉन RX5 12.4 किलोमीटर प्रतिलीटर और RX7 11.18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसका इंटीरियर भी अच्छा है, महिंद्रा ने कम बजट में उच्च गुणवत्ता वाली एसयूवी पेश की है। इसके इंटीरियर में लैदर का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


रेक्सटॉन डब्लू के इंटीरियर में इलेक्ट्रिक सनप्रूफ, फ्रंट और साइड एयरबैग, स्पीड सेंसिग डोर लॉक, लैदर कवर्ड स्टीयरिंग व गियर नोब के अलावा भी कई फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने रेक्सटॉन के एक्सटीरियर को तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया है। नई एसयूवी में 10 स्पोक वाला अलॉय व्हील दिया गया है। इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा दी गई है। कंपनी को उम्मीद है कि एसयूवी सेग्मेंट में रेक्सटॉन को महिंद्रा की एक्सयूवी की तरह
विज्ञापन

रिस्पांस मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें