फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा ने पेश की एसयूवी सफारी 'स्टोर्म'

Thu, 18 Oct 2012 10:51 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने सेडान कार इंडिगो मांजा की लांचिंग के एक दिन बाद एसयूवी सफारी के नए मॉडल 'सफारी स्टोर्म' को पेश कर दिया है। नई सफारी को कंपनी ने चार वेरिएंट LX, EX, VX और VX लांच किया है। राजधानी दिल्ली में नई एसयूवी के बेस वेरिएंट की कीमत 9.95 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत 13.36 लाख रुपये रखी गई है। स्टोर्म की लांचिंग के मौके पर टाटा के मैनेजिंग डायरेक्टर कार्ल स्याम मौजूद थे।
विज्ञापन


सफारी स्टोर्म के टॉप वेरिएंट vx में 4 व्हील ड्राइव की सुविधा है। नई सफारी में इस्तेमाल की गई ईएसओएफ (इलेक्ट्रॉनिक शिफ्ट ऑन द फ्लाई) तकनीक के जरिए ड्राइवर इसे 2 डब्लूडी (व्हील ड्राइव) से आसानी से 4 डब्लूडी पर शिफ्ट किया जा सकता है। नई सफारी स्टोर्म के लुक में तो कोई खास बदलाव नहीं किया गया है, इसकी इंजन क्वालिटी मौजूदा सफारी से ज्यादा बेहतर है।

टाटा का दावा है कि सफारी स्टोर्म अपनी सेग्मेंट की अन्य कारों से बेहतर है, नई कार के रिवर्स ड्राइविंग सिस्टम को पहले से इंप्रूव किया गया है। इसके साथ ही इंटीरियर केबिन में अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक और वुडन का इस्तेमाल किया गया है। स्टोर्म में सिटिंग सिस्टम को ज्यादा बेहतर और स्पेसियस बनाया गया है।
विज्ञापन


नई सफारी स्टोर्म में 2.2 लीटर, 16-वॉल्व, DOHC डीजल इंजन है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स इस्तेमाल किया गया है। स्टोर्म की अधिकतम क्षमता 138 bhp और 320 Nm टॉर्क है। स्टोर्म सफारी के पहले मॉडल से ज्यादा माइलेज देगी। कंपनी का दावा है कि नई कार का 2 डब्लूडी मॉडल 14 किमी. और 4 डब्लूडी मॉडल 13.2 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगा। सफारी स्टोर्म रेनो की डस्टर और महिंद्रा स्कार्पियो को कड़ी टक्कर दे सकती है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें