भारत में हर साल करोड़पतियों की संख्या में इफाजा हो रहा है। यही कारण ही की भारत में फरारी, लैम्बोर्गिनी, बुगाटी जैसी लग्जरी कार कंपनियां देश में आपनी कारों का कारोबार करने के लिए उत्सुक हैं।
ऐसी ही तीन लग्जरी कार कंपनियां इटली की कार कंपनी पगानी ऑटोमोबिली, यूके की कार कंपनी लोटस और नीदरलैंड की कार कंपनी स्पाइकर भारतीय बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं।
111 किमी का माइलेज देती ये कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इन कारों की कीमतें 5 से लेकर 20 करोड़ रुपए के बीच हो सकती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार स्पाइकर ने भारत में कारोबार करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है और कंपनी जल्द ही यहां अपने वितरक के नाम का एलान करने वाली है।
उम्मीद की जा रही है कि स्पाइकर वर्ष 2013 के अंत से पहले भारत में अपने ब्रांड को लांच कर देगी। सबसे पहले जिस मॉडल को उतारा जाएगा, वह संभवतः "सी7 एलेरॉन" होगा, जिसमें 4.2 लीटर का वी7 इंजन है। इसके बाद कंपनी अगले साल बी6 वेनेटर को उतारेगी।
10 साल से राज करने वाली कार नए अवतार में
लोटस भारतीय बाजार की संभावनाओं का परीक्षण कर रही है। हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि वह भारत में कौन सा मॉडल उतारेगी।
फिलहाल कंपनी एलिस, इवोरा व एक्जोरा मॉडलों की बिक्री करती है। दूसरी ओर पगानी भारत में उतारने के लिए अपने नवीनतम मॉडल "हुआयरा" को सबसे बेहतर समझती है। कंपनी ने इसे उतारने की कोई जानकारी नहीं नहीं दी है।