इटली की वाहन निर्माता कंपनी
लेम्बोर्गिनी ने 11 जनवरी को भारत में अपनी सुपर एसयूवी
Urus लॉन्च की है। यह दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवी कार है, जिसकी भारत में कीमत 3 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई थी। हालांकि अब इस कार को 2019 से पहले नहीं खरीदा जा सकेगा। क्योंकि लॉन्चिंग होते ही इस कार की साल 2018 की सभी यूनिट बिक गई।
वैसे कंपनी ने यह तो नहीं बताया कि साल 2018 में उसे कितनी यूनिट बेचनी थी, लेकिन मुंबई के डीलर्स को 2018 में बिक्री के लिए 10-12 यूनिट ही दी गई थीं, जो सभी बिक गई हैं। वर्तमान में लेम्बोर्गिनी के भारत के तीन शहरों- दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में शोरूम हैं। वैसे इस कार की बुकिंग अभी भी चालू है, लेकिन अब डिलीवरी सिर्फ 2019 में ही होगी।