देश की प्रमुख दुपहिया वाहन कंपनी
बजाज ऑटो ने 2018 डोमिनार को दो नए कलर में लॉन्च किया है। वर्तमान मैटे ब्लैक के अलावा बजाज की यह फ्लैगशिप बाइक अब कैनियन रेड और ग्लेशियर ब्लू शेड में भी उपलब्ध होगी।
नए कलर के साथ बाइक में गोल्डन कलर के एलॉय व्हील भी दिए गए हैं। अपडेटेड
डोमिनार को बजाज की नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 के साथ लॉन्च किया गया है।