फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत हैरान करने वाली

Mon, 21 Oct 2013 01:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर में सुपर लग्जरी और सुपर स्पोर्ट कारों को पेश करने वाली जर्मनी की कार कंपनी लैम्बोर्गिनी ने दुनिया की सबसे मंहगी कार पेश की है।
विज्ञापन


लैम्बोर्गिनी ने अपनी बहुप्रतिक्षीत कार वेनेनो रोडस्टर को अपने 50 वर्ष पूरे करने के मौके पर पेश किया है।

रिपोर्ट के अनुसार लैम्बोर्गिनी वेनेनो रोडस्टर दुनिया की सबसे महंगी कार है। कंपनी ने इसी मॉडल के कूपे वैरिएंट को बीते मार्च माह में लॉन्च किया था, इस बार कंपनी ने इसके कनवर्टिबल अवतार को पेश किया है।

कंपनी ने इस स्पोर्ट कार में 6.5 लीटर की क्षमता का बेहतरीन वी 12 इंजन प्रयोग किया है, जो कि कार को 750 बीएचपी की शक्ति प्रदान करता है।
29 लाख रुपए की है ये टू व्हीलर, ऐसा क्या है इसमें?

लैम्बोर्गिनी वेनेनो रोडस्टर 2.9 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

लैम्बोर्गिनी वेनेनो रोडस्टर की टॉप स्पीड 220 मील प्रतिघंटा है, यानी की लगभग 355 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ये कार फर्राटा भरने में सक्षम है।

कंपनी ने इस कार को एरोडेनामिक डिजाइन के तौर पर तैयार किया है, जिससे कार का बैक पैनल काफी शार्प लुक में दिखाई देता है। कंपनी ने इस कार के रूफ को पूरी तरह से खुला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगुआर लैंड रोवर एसयूवी का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च
लैम्बोर्गिनी वेनेनो रोडस्टर की कीमत का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। विश्व बाजार में इस कार की कीमत 3.3 मीलियन यूरो है। अगर इसको भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो ये करीब 28 करोड़ भारतीय रुपए है।

जी हां, इसलिए इस कार की ड्राइविंग का मजा लेना किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें