अगर किसी प्रोडक्ट की बिक्री को बढ़ाना है तो इसके लिए जरूरी है कि प्रोडक्ट की उपलब्धता अधिक से अधिक और सभी बाजारों में की जाए।
कुछ इसी क्रम में टाटा मोटर्स ने अपनी नई रणनीति बनाई है। अब कंपनी बिक्री के मामले में सिर्फ घरेलू बाजार पर निर्भर रहना नहीं चाहती है।
टाटा मोटर्स ऐसी गाड़ियां तैयार कर रही है, जिन्हें दुनियाभर के अन्य बाजारों में भी पसंद किया जा सके। कंपनी दक्षिण अमेरिका में कारोबार के मौके तलाश रही है।
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम का कहना है, "हमने एक साल पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया था। फिर भी, इस साल भारतीय बाजार में जो कुछ हुआ उसका मतलब यही है कि आप एक बाजार पर पूरी तरह निर्भर नहीं रह सकते।"
अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने के लिए जरूरी फैसलों देरी होगी। ऐसे में दूसरे देशों में भी कारोबार के मौके तलाशना और उसके अनुरूप रणनीति बनाना जरूरी हो गया है।
क्या आपने मारुति की इस कार का नाम सुना है?
इस साल जुलाई तक घरेलू कार बाजार में रिकॉर्ड 9 महीनों की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद अगस्त और सितंबर में ही बिक्री में इजाफा शुरू हुआ।
बहरहाल, नए वाहनों के बारे में स्लिम ने कहा, "हमने साल 2020 तक के लिए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बनाया है। अब हम वैश्विक बाजारों की जरूरतें ध्यान में रखते हुए अपना पोर्टफोलियो डिजाइन करेंगे।"
इस बाइक का 10वां नया वर्जन उतारा बजाज ने
कंपनी की वैश्विक विस्तार योजना के बारे में स्लिम ने कहा, "हमने इंटरनेशनल बिजनेस के लिए रणनीतिक टीम बनाई है। हम जो नए वाहन विकसित कर रहे हैं, वे अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मानकों पर खरे उतरेंगे, ताकि हमारे लिए नए बाजार खुल सकें। हम कुछ देशों में वाहनों का परीक्षण भी कर रहे हैं।"