फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान रहे इस सप्ताह आ रही हैं ये जबरदस्त कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई, 2014 में कई कार कंपनियों ने अपनी कारें भारतीय बाजार में लॉन्च की हैं। जुलाई महीने की शुरुआत निसान ने अपनी फेसलिफ्ट सनी सेडान कार को उतार कर की।
विज्ञापन


इसके बाद कई कार कंपनियों जैसे मारुति, शेवरले, रेनॉ, हुंडई और फॉक्सवैगन ने अपनी कारों के स्पेशल एडिशन बाजार में उतारे। मारुति ने एर्टिगा और रिट्स उतारी, तो रेनॉ ने डस्टर का सेकंड एनीवर्सरी एडिशन पेश किया।

शेवरले ने मैनचस्टर यूनाइटेड लिमिटेड एडिशन के साथ शेवरले बीट और सेल लॉन्च की, वहीं हुंडई ने अपनी लोकप्रिय कार ग्रैंड आई10 को एलपीजी वैरियंट के साथ पेश किया है, हाल ही में फॉक्सवैगन ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार पोलो का अपग्रेड वर्जन बाजार में उतारा। लेकिन कार के लॉन्च होने का ये सिलसिला अभी थमा नहीं है। इन कार के बाद अब जुलाई के अंतिम सप्ताह में तीन कार कंपनियां अपनी कार लॉन्च करने वाली हैं। एक नजर इन कारों पर जो बस कुछ ही दिन में बाजार में होगीं।
विज्ञापन

मर्सिडीज बेंज सीएलए 45 एएमजी: 22 जुलाई, 2014

मर्सिडीज बेंज की किफायती कार सीएलए 45 एएमजी इस महीने की 22 तारिख को लॉन्च होने वाली है।

कंपनी मर्सिडीज बेंज सीएलए 45 एएमजी को भारत की पहली 'कॉम्पैक्ट परफॉर्मेंस सेडान' के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। ये कार ‌दुनिया के पावरफुल 4 सिलेंडर, 2.0 लीटर डायरेक्ट इंजेक्‍शन टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन के साथ काम करती है। ये इंजन 355बीएचपी पावर और 450एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

ये कार 4.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

होंडा मोबिलियो 7 सीटर: 23 जुलाई, 2014

होंडा की ब‌हुप्रतिक्षित सात सीटर कार मोबिलियो का सभी को इंतजार है। कंपनी ने इस कार की ‌बुकिंग 51 हजार रुपए से शुरू कर दी है।

ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट के साथ 23 जुलाई, 2014 को लॉन्च कर दी जाएगी।

जापानी कार कंपनी होंडा ने मिड-साइज स्टाइलिश 7 सीटर एमपीवी होंडा मोबिलियो को ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान पेश किया है। नई होंडा मोबिलियो में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का एसओएचसी आई-वीटेक (i-VTEC) इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो कि कार को 118 पीएस की पॉवर देने में सक्षम है।

होंडा ने अपनी इस एमपीवी मोबिलियो में 5-स्‍पीड मैनुअल गियर बॉक्‍स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कार के कुल 7 लोगों के आराम से बैठने कर सवारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएमडब्‍ल्यू 7 सीरीज एक्टिव हाइब्रिड: 23 जुलाई, 2014

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की शानदार कार बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 760 एलआई ‌सिक्यूरिटी एडिशन में सुरक्षित महसूस करते हैं। फिर भी कार कंपनी बीएमडब्‍ल्यू 7 सीरीज में फ्यूल इफिशियंट हाइब्रिड वर्जन उतारने वाली है। कंपनी इस कार को बीएमडब्‍ल्यू 7 सीरीज एक्टिवहाइब्रिड के नाम से उतारेगी।

कंपनी इस कार को सीबीयू (कम्पलिटी बिल्ट यूनिट) के तौर पर भारत में ‌बेचेगी, इसलिए इसकी कीमत अधिक होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी बीएमडब्‍ल्यू 7 सीरीज एक्टिवहाइब्रिड में 3.0 लीटर इन-लाइन 6 सिलेंडर इंजन इस्तेमाल कर सकती है जो 320बीएचपी पावर और 450एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

ये कार 5.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसका माइलेज 14.7किमी प्रति लीटर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें