हुंडई इंडिया ने अपनी आई10 हैचबैक कार के बूते भारतीय बाजार में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। कंपनी तकरीबन 10 हजार यूनिट प्रति माह आई10 की बिक्री करती है।
कंपनियों के बीच असल मुकाबला अब कॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी सेगमेंट में होने वाला है। मारुति डिजायर के मुकाबले हुंडई ग्रांड आईटेन के प्लेटफार्म पर अपनी नई कॉपैक्ट सेडान एक्ससेंट कार को भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है।
5 सबसे फास्ट कारें, जो करती हैं हवा से बातेंकंपनी सेडान एक्ससेंट को ऑटोएक्सपो में पेश कर चुकी है। इस सेडान कार कार सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट डिजायर और होंडा अमेज से होने वाला है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई की नई कार एक्ससेंट डीजल और पेट्रोल इंजन में उपलब्ध होगी।