फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल वर्जन में आने वाली है Honda CR-V, इस एक वजह से बंद हो गई थी भारत में बिक्री

Wed, 01 Nov 2017 04:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Honda CR-V
विज्ञापन
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा अगले तीन साल में भारत में करीब 6 मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इसमें से सबसे खास मॉडल डीजल इंजन वाली होंडा CR-V एसयूवी कार होगी। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने बताया कि 2018 में भारत में होंडा सीआर-वी कार को डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: एलॉय व्हील या स्पोक व्हील? जानिए आपकी बाइक के लिए क्या होता है बेहतर

होंडा ने साल 2003 में इस कार को भारत में इंपोर्ट किया था। उस समय ये कार भारत की सबसे पॉपुलर एसयूवी बन गई थी। देश में इसकी मांग बढ़ने के साथ ही होंडा ने 2013 में इसे भारत में ही असेंबल करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

इस एक वजह से बंद हो गई थी भारत में बिक्री

Honda CR-V
हालांकि डीजल इंजन का विकल्प ना होने के कारण इसकी बिक्री कम होती चली गई। जिस समय सीआर-वी सिर्फ पेट्रोल वर्जन में आ रही थी उस समय प्रतिद्वंदि कंपनियों के कई मॉडल डीजल विकल्प के साथ आ रहे थे। दुनियाभर का बेस्ट सेलिंग मॉडल में से एक होते हुए भी यह भारत से लुप्त होती चली गई थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार में 1.6 लीटर ट्विन टर्बो इंजन दिया जाएगा जो 157 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। कीमत की बात करें तो प्राइज कम से कम रखने के लिए कंपनी इस इंजन को भारत में ही तैयार करेगी। इस कार का सीधा मुकाबला फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें