फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.14 लाख टवेरा वापस लेगी जनरल मोटर्स

Thu, 25 Jul 2013 12:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अभी तक का सबसे बड़ा कार रिकॉल सामने आया है। जनरल मोटर्स ने अपनी 1.14 लाख टवेरा गाड़ियों को वापस लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जनरल मोटर्स 2005-13 के बीच बिकने वाली टवेरा गाड़ियों को वापस लेगी। कंपनी ने ये फैसला उत्सर्जन मानकों को मद्देनजर रखते हुए लिया है। इस फैसले से लगभग 1.14 लाख टवेरा गाड़ियां प्रभावित होंगी।

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि भारतीय उत्सर्जन संस्थान के साथ बीएस III और बीएस IV मानकों को लेकर हुए विवाद पर फैसला आया है। इसी के मद्देनजर कंपनी टवेरा के दो मॉडलों बीएस3 (2.5 ली.वैरिएंट) और बीएस4 (2.0ली वैरिएंट) को वापस लेगी।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया है कि इन नए बदलाव को जनरल मोटर्स के 280 डीलरों द्वारा मुफ्त में किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने बताया नहीं है कि इन बदलावों की प्रक्रिया कब से शुरु होगी।

पिछले महीने ही कंपनी ने सेल और टवेरा के डीजल वैरिएंट के उत्पादन को क्वालिटी कंट्रोल के नाम पर बंद किया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी के मद्देनजर ये फैसला लिया गया होगा।
विज्ञापन


फिलहाल 2005 से 2013 के बीच के टवेरा मालिकों के लिए ये जरूरी खबर है। आमतौर पर टवेरा कार का कमर्शियल रूप से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें