फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा के बाद फोर्ड भी पहुंची गुजरात

Sat, 22 Jun 2013 12:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले टाटा, फिर मारुति और अब फोर्ड भी गुजरात में अपना प्लांट लगाने को तैयार है। जिस प्रकार वाहन बनाने वाली कंपनियों का रुझान गुजरात की ओर हो रहा है, उससे लग रहा है कि आने वाले समय में गुजरात कार कंपनियों का गढ़ बन जाएगा।
विज्ञापन


ऐसा कहा जा रहा है कि फोर्ड इंडिया, टाटा के नैनो प्लांट की बगल में जमीन तलाश रही है। फोर्ड इंडिया को अपने नए प्लांट के लिए 550 एकड़ जमीन की जरूरत है।

अपने इस नए प्लांट के लिए फोर्ड इंडिया ने गुजरात सरकार से 500 एकड़ जमीन की मांग की है और यदि सब कुछ सही रहा तो फोर्ड जल्द ही गुजरात में अपने नए कारखाने का काम शुरू कर देगी।

फोर्ड का भारत में यह दूसरा प्लांट है। इससे पहले फोर्ड ने चेन्नई के मराईमलाई नगर में अपना पहला प्लांट शुरू किया था। फोर्ड अपने चेन्नई के कारखाने से एक साल में 2 लाख कारों का उत्पादन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ड की गुजरात सरकार से बातचीत जारी है। कंपनी को उम्मीद है कि बहुत जल्द ही उसे जमीन मिल जाएगी और वो अपने इस नए प्लांट का काम शुरू कर देगी।

गुजरात में इससे पहले जनरल मोटर्स, टाटा और मारुति अपना प्लांट लगा चुकी हैं। इसके बाद अब फोर्ड ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें