फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अवतार में लांच हुई ऑडी Q5, कीमत 43.6 लाख

Sat, 12 Jan 2013 03:51 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपने Q5 मॉडल के नया अवतार को 2.0 लीटर वाले पेट्रोल इंजन में लांच कर दिया है। कंपनी ने नई कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 43.16 रुपये तय की है। नई Q5 मौजूदा मॉडल ने करी डेढ़ लाख रुपये महंगा है। नई Q5 में पहले के मुकाबले कई खूबियों से लैस है। दिल्ली में ऑडी Q5 के 2.0 लीटर डीजल मॉडल की कीमत 43.47 लाख और 3.0 लीटर डीजल मॉडल की 48.71 लाख रुपये है।
विज्ञापन


कंपनी ने नई कार में स्काला के मौजूदा मॉडल के मुकाबले कुछ बदलाव किए हैं। कार के एक्सटीरियर में फ्रंट ग्रिल के साथ ही नए डिजाइन के फॉग लैंप दिए गए हैं। इसके अलावा चारों तरफ से डे टाइम लैंप से घिरे नए हैडलैंप और बैक लाइट भी बदली गई है। एक्सटीरियर के अलावा नई ऑडी Q5 में ज्यादा क्षमता वाला 3.0 लीटर का V6 डीजल इंजन है। इस तरह इसकी पहले से 36bhp ज्यादा 272bhp क्षमता है।

बाजार में ऑडी Q5 का 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल वर्जन भी मौजूद है। गौरतलब है कि ऑडी ने Q5 को पहली बार 2008 में लांच किया था। कंपनी की इस कार ने बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लग्जरी कार निर्माताओं में ऑडी के दूसरे पायदान पर काबिज होने में Q5 मॉडल का ही हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें