फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सेकेंड में पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार

Tue, 11 Feb 2014 12:04 PM IST
अनुराग त्रिपाठी/अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की पहली स्पोर्ट्स कार सितंबर से सड़कों पर नजर आएगी। छह सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने वाली ‘अवंती’ को दिलीप छाबड़िया ने बनाया है। इसकी कीमत 30 लाख रुपये होगी और यह देश के सभी डीसी डिजाइन सेंटर पर मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


रफ्तार के शौकीनों को स्पोर्ट्स कार का मजा लेने के लिए अभी तक विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा इनकी कीमत इतनी होती है कि हर कोई अपना शौक पूरा नहीं कर पाता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
रफ्तार कम तो बैट्री, स्पीड तो पेट्रोल से चलने वाली कारदेश के बड़े कार डिजाइनरों में शुमार दिलीप छाबिड़या के सेंटर में ‘अवंती’ को बनाया गया है। देश की पहली स्पोर्ट्स कार होने के लिहाज से इसका नाम भी देशी अंदाज में रखा गया है।
विज्ञापन

















सेंटर के मैनेजर निहाल बजाज ने बताया कि अवंती का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। 12वें ऑटो एक्सपो में इसका अंदाज अपने आप में अलग है। दर्शक सबसे ज्यादा इसकी जानकारी ले रहे हैं। वहीं दिलीप छाबिड़या के देश में 12 शोरूम हैं, जहां अवंती की बुकिंग भी हो रही है।

निहाल का दावा है कि अवंती सबसे अनोखी स्पोर्ट्स कार है। इसमें रफ्तार के अलावा सुरक्षा के सभी मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। गाड़ी टू सीटर है, जबकि इसमें लगेज रखने की भी अच्छी सुविधा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें