छोटी कार कैटागरी में डैटसन गो लगातार सुखियों में बनानी हुई है। डैटसन की पहली कार गो भारत में बिक्री के लिए तैयारी पूरी कर चुकी है।
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि डैटसन गो कार की बिक्री मार्च 2014 भारत में शुरू हो जाएगी।
कंपनी इस कार में नई दिल्ली में होने वाले ऑटो शो में भी प्रदर्शित करेगी, इसके अलावा कंपनी गो+ एमपीवी और नई कॉन्सेप्ट कार भी यहां प्रदर्शित करेगी।
सबसे बड़े ऑटो शो में 50 नई कारें होंगी लाँचडैटसन इस कार का प्रोडक्शन 4 फरवरी से रेनॉ-निसान जेवी चेंनई प्लांट में शुरू करेगी। कंपनी इस कार को पूरी सजा सज्जा के साथ ऑटो शो में पेश करेगी।
निसान मोटर के डैटसन ब्रांड की ये हैचबैक कार में 1.2 लीटर का इंजन पर काम करती है।
डैटसन गो का इंटीरियर दूसरी कारों से अलग है। डैटसन के गियर लीवर को इस तरह से जोड़ा गया है कि वह डैशबोर्ड का ही एक हिस्सा लगता है।
इससे कार के अगले हिस्सें में ज्यादा स्पेस बन जाता है। इससे एक ही इंटीरियर से कुछ अलग हटकर चाहने वालों के लिए ये एक नया विकल्प हो सकता है।
लो आ गई पावर स्टेयरिंग के साथ नई टाटा नैनोइसके इंटीरियर साफ और सुव्यवस्थित लगते हैं। इसका स्पीडोमीटर स्टाइलिश और दाम के अनुसार बेहतर है। इसकी आगे की दोनों सीटों में हेडरेस्ट फिक्सड हैं।
इसकी आगे की सीट एक बेंच के जैसी लगती है। जहां एक बच्चे के लिए वाजिब जगह बन जाती है। इसका इंजन 1.2 लीटर का है जो इसको 62 पीएस का पॉवर देता है। निसान माइक्रा एक्टिव में भी यही इंजन है।
इस कार को लेकर निसान का दावा था कि इस कार का एवरेज 19.49 किमी प्रति लीटर रहेगा। डैटसन गो को लेकर भी यही अनुमान है कि इसका एवरेज 18-19 के बीच ही होगा।
जैसा कि गौरतलब है इस कार की कीमत चार लाख रुपए से कम तय रखी जाएगी।