फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं हुंडई क्रेटा के सभी वेरिएंट, जानिए किसमें क्या मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडई की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा ने कंपनी के लिए तो कामयाबी की नई इबारत लिखी ही, इसे ग्राहकों और आलोचकों से काफी सराहना भी मिली है।
विज्ञापन


बिक्री के मामले में इसने बोलेरो को कड़ी टक्कर दी और लगातार तीन महीने तक पहले पायदान पर कायम रही। अपने सेगमेंट में क्रेटा का सीधा मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, रेनो डस्टर व मारुति सुजुकी एस क्रॉस से है। अगर आप भी  क्रेटा खरीदना चाहते हैं, लेकिन उलझन इस बात कि कौन सा वेरिएंट खरीदें, तो यहां जानें हर वेरिएंट के बारे में और आसानी से फैसला करें कि कौन सा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेहतर।

एल वेरिएंट (बेस वेरिएंट)

यह क्रेटा का बेस वेरिएंट है। कम बजट में प्रीमियम लुक्स वाली एसयूवी चाहने वालों के लिए एल वेरिएंट बेहतर रहेगा। इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 8.9 लाख रुपए व डीजल की कीमत 9.8 लाख रुपए है। इसमें टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम व एयरबैग इस वेरिएंट में नहीं दिए गए हैं। बाकी फीचर्स कुछ इस तरह हैं।
विज्ञापन


एबीएस के साथ ईबीडी
सिल्वर रेडिएटर ग्रिल
फॉलो मी होम हैडलैंप्स
मैनुअल एयर कंडिशनिंग
पावर स्टीयरिंग
फ्रंट व रियर पावर विंडो
2-डीन ऑडियो सिस्टम
स्टील व्हील
की-लैस एंट्री
हाईट एडजेस्टेबल फ्रंट हैडरेस्ट

एस वेरिएंट

पेट्रोल वर्जन की कीमत 9.9 लाख रुपए व डीजल वर्जन की कीमत 10.8 लाख रुपए रखी गई है। यह वेरिएंट म्यूजिक के शौकीनों को खासतौर पर पसंद आएगा। इसमें टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम के साथ स्टीयरिंग पर कंट्रोल्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग के वक्त मनपसंद गाना सिलेक्टर करने या आवाज कम-ज्यादा करने के टास्क को आसान बना देते हैं। बाकी फीचर्स हैं.

टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम
फ्रंट फॉग लैंप्स
रियर डिफॉगर के साथ टाइमर
रूफ रेल्स
इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल आउटसाइड मिरर
आउटसाउड मिरर पर एलईडी इंडिकेटर
मैटल फिनिश इनसाइड डोर हैंडल
रियर पार्सल ट्रे
रियर सीट के लिए कप होल्डर
स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोल्स
हाईट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट

एस-प्लस वेरिएंट

ये वेरिएंट सिर्फ 1.4लीटर डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। जो लोग सुरक्षा और सुविधा को पावर से ज्यादा तवज्जो देते हैं उनके लिए यह अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 11.8 लाख रुपए है। इस वेरिएंट में नीचे दिए फीचर्स मिलेंगे।

ड्यूल एयर बैग
रियर पार्किंग सेंसर
रियर कैमरा, इंपेक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक
टच स्क्रीन ऑडियो के साथ नेविगेशन सिस्टम

एसएक्स वेरिएंट

यह 1.6 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। यह वेरिएंट उन लोगों की पहली पसंद हो सकता है, जो न तो पावर में समझौता करना चाहते हों, न ही लग्ज़री फीचर्स में। इसकी कीमत 12.1 लाख रुपए है। यह मैनुअल गियर बॉक्स के साथ उपलब्ध है। इस वेरिएंट के फीचर्स कुछ इस तरह हैं।

प्रोजेक्टर हैडलैंप्स
ड्यूल टोन रेडिएटर ग्रिल
ऑटोमेटिक एयर कंडिशनिंग
रियर में क्रोम फिनिश
इलेक्ट्रिक फोल्डेबल आउटसाइड मिरर
रियर वाइपर व वॉशर
ड्राइवर साइड ऑटो अप-डाउन विंडो
विज्ञापन

एसएक्स प्लस वेरिएंट

यह पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 11.5 लाख रुपए रखी गई है। डीजल ऑप्शन में मैनुअल गियर बॉक्स  मॉडल की कीमत 13.1 लाख रुपए व ऑटोमेटिक गियर बॉक्स वर्जन की कीमत 14.1 लाख रुपए है। अतिरिक्त फीचर के रूप में इस वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट दिया गया है। बाकी फीचर्स एस-एक्स वाले ही हैं।

एसएक्स (ओ) वेरिएंट

यह टॉप वेरिएंट है जिसमें 1.6-लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। जिसकी कीमत 14.1 लाख रुपए रखी गई है। इसमें कुछ खास फीचर शामिल किए गए हैं। इसमें ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद है।

ड्राइवर, पैसेंजर के अलावा साइड व कर्टन एयर बैग
डायमंड कट अलॉय व्हील
इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम)
हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल
हाईट एडजेस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट
सीट व स्टेयरिंग पर लेदर कवर
सुपरविजन कलस्टर
लेन चेंज फ्लैश एडजेस्टमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें