फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू की सबसे छोटी और कम कीमत वाली सेडान कार

Tue, 19 Jul 2016 05:56 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने चीन में अपनी 1-सीरीज सेडान से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी की सबसे छोटी और कम कीमत वाली फोर डोर सेडान है। इस बेबी बीएमडब्ल्यू को फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार के लिए ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन


भारत में यह आएगी या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है। वैसे अगर बीएमडब्ल्यू इसे कम कीमत पर यहां लॉन्च करती है तो यह अच्छा कदम साबित होगा। भारत में यह ऑडी की ए-3 को कड़ी टक्कर देगी। फिलहाल ऑडी ए-3, बीएमडब्ल्यू की ही 1-सीरीज हैचबैक को मुकाबले में पछाड़ती आई है।

डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो 1-सीरीज सेडान में बीएमडब्ल्यू की हर एक चीज को शामिल किया गया है। इसमें कंपनी की हॉलमार्क किडनी ग्रिल, डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। छोटी होने के बावजूद इसके डिजाइन या लुक्स में कहीं भी समझौता नहीं किया गया है। इसे भी यूकेएल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफॉर्म पर मिनी कंट्रीमैन बनी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंजन पावर

इंजन ऑप्शन के बारे में फिलहाल कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इसमें 1.5 लीटर का 18आई पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 136 पीएस की ताकत देता है। वहीं डीजल में 18डी इंजन दिया जा सकता है। 2.0 लीटर के इस इंजन की ताकत 150 पीएस है।

उम्मीद है कि कंपनी इसका हाईपरफॉर्मेंस एम स्पोर्ट वर्जन भी ला सकती है। इंजन के लिहाज से भी यह बेबी लग्ज़री सेडान भारतीय बाजार के लिए एकदम परफेक्ट है। यह कंपनी को भारत में बिक्री के अच्छे आंकड़े दे सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें