कार को पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर जुआन पब्लो मोंटोया चला रहे थे।
बुगाटी चिरोन हाइपरकार ने हाल ही में सबसे कम समय में 0 से 400 किमी/घंटा (249mph) की स्पीड पकड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) की यह कार 41.96 सेकेंड में इस 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई थी। इस दौरान कार ने करीब 3 किमी. का सफर तय किया। उस समय इस कार को पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर जुआन पब्लो मोंटोया चला रहे थे।
पढ़ें: Hero Dare से लेकर Fazer 250 तक, इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने आ रहे ये टूव्हीलर
इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने में सबसे अहम रोल कार में दिए गए 1103kW क्वाड-टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन ने निभाया है। कार में 8 लीटर वाला 16 सिलिंडर इंजन लगा है। दुनियाभर के ऑटो सेक्टर में कार के इस रिकॉर्ड की चर्चा हो रही है। कंपनी ने इस टेस्टिंग की वीडियो भी बनाई है।