जब से 2018 सुजुकी स्विफ्ट को ग्लोबली दिखाया गया था, तभी से इसके भारत समेत एशियन मार्केट में लॉन्च होने की अटकलें लगने लगी थी। अब सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट का ब्रोशर (brochure) ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसके कारण कार से जुड़ी डीटेल, कीमत और इंजन का खुलासा हो गया है।
पढ़ें : लॉन्च हुई पेट्रोल वर्जन वाली Audi Q7 कार, 67 लाख से ज्यादा है कीमत, जानिए खासियत
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार 6 वैरिएंट में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत 18 लाख 36 हजार जापानी येन (करीब 10.62 लाख रुपए) से लेकर 20 लाख 50 हजार जापानी येन (करीब 11.9 लाख रुपए) तक रह सकती है।