फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉक्सवैगन ने उतारा नए फीचर्स के साथ जेटा का नया मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी नई कार फॉक्सवैगन जेटा को इंडिया में लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 13.87 लाख रुपए से 19.77 लाख रुपए के बीच है।
विज्ञापन


इस सेडान को कुछ ही माइनर अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। जेटा को पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल सहित 6 वैरिएंट में उतारा गया है। इस बार यह मॉडल सीरीज ब्लू सिल्क कलर में भी दिखाई देगी।

बात करें फ्रंट की तो यह फॉक्सवैगन की प्रीमियम कार पसाट से मिलता है। एक्सटीरियर में 3 स्लेट क्रोम रेडिएटर ग्रिल के साथ नया बंपर और फोग लैंप लगाए गए हैं। बाई-जेनन हैडलेम्प के साथ L शेप 15 लाइट इमिटिंग डायोड (एलईडी) डीआरएल्स एक ताजा लुक देती हैं।
विज्ञापन


रियर में नया बंपर और रिडिजाइन एलईडी टेल लाइट दी गई हैं। साथ ही रियर में बूट के साथ लगता लिप स्पोइलर इसे स्पोर्टी बनाता है। वहीं 16 इंच के स्टैंडर्ड अलॉय व्हील और 6 एयरबैग कार की मेन हाइलाइट हैं।
विज्ञापन

इंटीरियर डिजाइन और कीमतें

इंटीरियर में पियानो ब्लैक स्कीम के साथ नया डैषबोर्ड व नई अपोस्ट्ररी, स्पोर्टी फ्लैट बॉटम 3 स्पोक मल्टी-फंक्षन स्टेरिंग व्हील, अपडेटेड सेन्ट्रल कंसोल और टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम दिए गए हैं।
 
इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसका 1.4 लीटर TSI  पेट्रोल इंजन 120बीएचपी पावर 5000आरपीएम पर और 200एनएम टॉर्क 1500-4000आरपीएम पर जेनरेट करता है। वहीं 2.0 लीटर TDI डीजल इंजन 138बीएचपी की पावर 4200आरपीएम पर और 320एनएम टॉर्क 1750-2500आरपीएम पर जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 14.69 किमी प्रति लीटर और डीजल वेरिएंट 19.33 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 6 स्पीड मेनुअल, वहीं डीजल में 6 स्पीड मेनुअल और 6 स्पीड DSG ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है।

यह है कीमत (एक्सशोरूम, मुंबई):

पेट्रोल वैरिएंट
जेटा ट्रेडलाइन: 13.87 लाख रुपए
जेटा कम्फर्टलाइन: 15.35 लाख रुपए

डीजल वैरिएंट
जेटा ट्रेडलाइन: 15.01 लाख रुपए
जेटा कम्फर्टलाइन: 16.89 लाख रुपए
जेटा हाईलाइन (MT): 18.76 लाख रुपए
जेटा हाईलाइन (DSG): 19.77 लाख रुपए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें