फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की पहली हंसने वाली कार, जिसे होती है गुदगुदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी आप कारों में अनोखी तकनीक से रू-ब-रू हो चुके होंगे। अब जापानी कार कंपनी टोयोटा ने एक ऐसी कार तैयार की है, जिसको छूने पर कार को गुदगुदी होती है। जी हां, इंसानों की तरह इसे गुदगुदी करने पर यह इधर-उधर हिलने लगती है। टोयोटा ने इस कार को टोयोटा यारिस नाम से पेश किया है।
विज्ञापन


टोयोटा यारिस अपनी तरह की दुनिया की पहली कार है। इसको कंपनी रेड नोज डे पर लॉन्च करने वाली है।

लाल नाक दिवस हर दो साल में कॉमिक रिलीफ द्वारा आयोजित फंड इकट्ठा करना का एक इवेंट है। इस दिन हर कोई अलग तरह की एक लाल नाक लगाकर इस आयोजन में हिस्सा लेता है।

इस आयोजन में हिस्सा लेने वाली टोयोटा यारिस कार के बंपर पर रेड नोज दी गई है जो इस बात का सूचक है कि यह हंसने वाली कार है।
Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो में देखें हंसती हुई कार

टोयोटा यारिस को टच करने पर इसके रियर व्यू मिरर, हेडलाइट्स, साइड पोर्शन, स्टीयरिंग व्हील, डेशबोर्ड आदि हिस्सों में गुदगुदी होती है और ये अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं।

देखें वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें