फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Brake: कार के ब्रेक क्यों होते हैं खराब, बचाव के लिए इन टिप्स को रखें याद

Fri, 19 Apr 2024 06:56 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क पर गाड़ी चलाते समय कई तरह के नियमों का पालन करना होता है। मगर कई बार गाड़ी के कुछ उपकरण अचानक से खराब हो जाते हैं, जैसे कि कार का ब्रेकिंग सिस्टम। कार के ब्रेक खराब होने के कई कारण हो सकते हैं। जानिए पूरी डिटेल।
 
विज्ञापन
Car Brake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार चलाते वक्त कई तरह का जोखिम रहता है। राइड के दौरान कार के सभी उपकरणों का सही रहना काफी जरूरी होता है। अगर कार का कोई भी डिवाइस खराब हो जाता है तो वाहन चलाने में काफी दिक्कत होती है। राइड के दौरान कई बार कार का ब्रेक फेल हो जाता है। कार के ब्रेक फेल होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर कार के ब्रेक लंबे से इस्तेमाल हो रहे हैं तो वह सही से काम करना बंद कर सकते हैं। ऐसे में लंबी राइड पर जाने से पहले ब्रेक को सही ढंग से चेक करना चाहिए। 

विज्ञापन

लिक्विड का लीक होना

कई बार कार के ब्रेकिंग सिस्टम में लिक्विड लीक हो जाता है। कई बार हाइड्रोलिक प्रेशर के दौरान ब्रेक में लिक्विड लीकेज हो जाती है। इस वजह से हाइड्रोलिक प्रेशर कम हो जाता है। ये एक तरह का मैकेनिकल फॉल्स होता है। कई सड़क हादसों में ब्रेक फेल होना एक बड़ी वजह रही है। 

ब्रेक सिलेंडर का खराब होना

सड़क पर ड्राइविंग के दौरान कई बार ब्रेक काम नहीं करता है तो इसके पीछे ब्रेक सिलेंडर का खराब होना एक वजह हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेक सिलेंडर सिस्टम का वह हिस्सा होता है, जो लिक्विड फ्लूइड को कंप्रेस करता है। 

ब्रेक पैड्स का अधिक गर्म होना

कार के ब्रेक फेल होने का एक अन्य कारण है कार पैड्स का ज्यादा गर्म होना। अक्सर भीड़ वाली जगहों पर ड्राइवर ब्रेक का काफी अधिक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ब्रेकिंग पैड्स सही से काम नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

ब्रेक खराब होने पर क्या करें

अगर आपकी कार के ब्रेक काम करना बंद कर दें तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले कार की स्पीड को कम करना है। इसके साथ ही कार का इंजन बंद न करें। ऐसा करने पर कार के साथ हादसा हो सकता है। कार के ब्रेक को बार-बार लगाने की कोशिश करते रहे। अंत में जब कुछ भी काम न आए तो कार को किसी कम कठोर जगह पर रोकने की कोशिश करें। इससे कार के साथ कार में बैठे लोगों को भी कम से कम नुकसान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें