फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार में अपने साथ रखेंगे ये पांच एक्सेसरीज तो कभी नहीं होगी परेशानी! फटाफट जानें पूरी डिटेल

Wed, 07 Aug 2024 05:35 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप कार से लंबे सफर पर अक्सर जाते हैं, अगर हां तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल, अगर आपके पास में ये एक्सेसरीज मौजूद होंगी तो लंबा सफर काफी आसान हो जाता है, चलिए जानते हैं कि क्या है जानकारी। 
विज्ञापन
Car Care Tips - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं या फिर आपने हाल ही के दिनों में नई कार खरीदी हैं तो आपको इस खबर से शानदार जानकारी मिल सकती है। दरअसल, नई कार खरीदने के बाद कंपनी की तरफ से कई एक्सेसरीज दी जाती है, मगर कुछ एक्सेसरीज नहीं मिलती है। ऐसे में अगर आप बेहतर और आरामदायक सफर करना चाहते हैं तो फिर आपकी कार में कुछ खास एक्सेसरीज होनी चाहिए, ताकि सफर में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, तो चलिए नीचे जानते हैं कि क्या है पूरी जानकारी। 

विज्ञापन

मेडिकल किट

कार के साथ अक्सर बाहर ट्रैवल करते हैं तो कार में एक खास एक्सेसरीज मेडिकल किट रखनी चाहिए। अगर कभी सफर के दौरान कोई छोटा-मोटा हादसा हो जाता है तो मेडिकल किट की मदद से प्राथमिक उपचार मिल सकता है। यह एक्सेसरीज कार खरीदते वक्त नहीं मिलती है। मगर फिर भी इसकी जरूरत किसी भी वक्त पड़ सकती है। 

पोर्टेबल टायर इफ्लेटर

अगर आप कार के साथ किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं तो आपको पोर्टेबल टायर इफ्लेटर को अपने साथ रखना चाहिए। इस एक्सेसरीज की मदद से किसी भी रास्ते पर किसी भी वजह से अगर कार का टायर पंक्चर हो जाता है तो आप आसानी से खुद ही ठीक कर सकते हैं। 

इमरजेंसी लाइट

अगर कार के साथ रात के समय में भी सफर करते हैं तो किसी वक्त टार्च की जरूरत भी पड़ सकती है। देश के कई राजमार्गों पर अभी भी अंधेरा रहता है, ऐसे में कभी कोई हादसा हो जाए तो इमरजेंसी टार्च या फिर लाइट काफी काम आ सकती है। 

फोन होल्डर

आज के समय में फोन काफी जरूरी डिवाइस बन चुका है। ऐसे में कार चलाते वक्त काफी लोग फोन पर बात करते हैं, ऐसे में फोन को रखने के लिए फोन होल्डर एक अच्छी एक्सेसरीज साबित हो सकती है। फोन होल्डर में फोन रखकर आसानी से उसमें गाने और किसी कॉल का जवाब दिया जा सकता है। 
विज्ञापन

कार चार्जर

ऊपर फोन के बारे में बताया गया है, ऐसे में कई बार फोन चार्ज करने के लिए चार्जर घर पर ही रह जाता है। इस समस्या से बचने के लिए कार चार्जर को खरीद सकते हैं। कार चार्जर से कई सारी मुश्किलों को दूर किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें