फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car AC: मैकेनिक नहीं खुद ही दूर कर सकते हैं कार एसी की समस्या, पैसों के साथ बचेगा समय

Sat, 01 Jun 2024 01:05 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी का कहर जारी है, ऐसे में कार चलाने वालों के लिए एसी का सही तरीके से चलना काफी जरूरी है। अगर कार के एसी में कुछ परेशानी आ जाए तो आप खुद ही उसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं है। 
 
विज्ञापन
Car AC - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के ज्यादातर हिस्से में गर्मी अपना सितम ढा रही है। लोगों का हाल इतना बेहाल है कि सूरज के कहर से बचने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। वहीं, अगर आप इस गर्मी के मौसम में अक्सर कार ड्राइव करते हैं तो कार में बैठते ही  सबसे पहले एसी की याद आती है, मगर कई बार देखा गया है कि कई कारणों की वजह से कार का एसी अच्छी कूलिंग नहीं करता है। ऐसे में भीषण गर्मी में बिना एसी के बहुत परेशानी होती है। हालांकि, कार एसी में छोटी-मोटी दिक्कतों के लिए किसी मैकेनिक के पास जाने के बजाय आप खुद ही उसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एसी का एयर फिल्टर

अगर आप कार से रोजाना सफर करते हैं तो हो सकता है कि कार के एसी में कुछ गंदगी भर गई हो। ऐसे में एसी के एयर फिल्टर को सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है। कार एसी एयर फिल्टर को घर पर ही खोलकर चेक किया जा सकता है। अगर इसमें कुछ खराबी आई हो आप इसे खुद ही बदल सकते हैं। 

कार एसी का कूलेंट

गर्मी में काफी लोग कार के एसी का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार एसी का कूलेंट का स्तर कम हो जाता है। अगर कार के एसी में आपको कुछ ऐसी दिक्कत लगे तो एक बार कूलेंट को दोबारा भरवाएं। इसके बाद कार का एसी सही से काम करेगा। 

कार एसी की बेल्ट चेक करें

इतनी भीषण गर्मी में अक्सर देखा गया है कि कार का एसी लंबे वक्त तक चलता रहता है। ऐसे में कार के एसी के कंप्रेसर में दी गई बेल्ट अपनी जगह से हट जाती है। कई बार बेल्ट टूट जाती है, ऐसे में घर पर ही कार एसी के कंप्रेसर की बेल्ट को चेक किया जा सकता है। 
विज्ञापन

कार एसी का फ्यूज

कार के एसी को लगातार चलाने से उसकी क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ गर्मी की वजह से एसी का फ्यूज कई बार खराब हो जाता है या फिर जल जाता है। ऐसे में खुद ही कार के फ्यूज बॉक्स में एसी फ्यूज को चेक कर सकते हैं। अगर फ्यूज जल गया हो तो उसे बदल दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें