फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYD eMAX 7: बीवाईडी eMAX 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Tue, 08 Oct 2024 03:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) ने भारतीय बाजार में अपना चौथा उत्पाद eMAX 7 लॉन्च किया है। नई MPV दो ट्रिम लेवल - प्रीमियम और सुपीरियर में उपलब्ध है।
विज्ञापन
BYD eMAX 7 Electric MPV - फोटो : BYD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) ने भारतीय बाजार में अपना चौथा उत्पाद eMAX 7 लॉन्च किया है। नई MPV दो ट्रिम लेवल - प्रीमियम और सुपीरियर में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट में छह सीटर या सात सीटर लेआउट का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन


कितनी है कीमत
मूल रूप से BYD e6 की उत्तराधिकारी, BYD eMAX 7 की कीमत प्रीमियम छह सीटर वर्जन के लिए 26.90 लाख रुपये, एक्स-शोरूम रखी गई है। जबकि सात सीटर वर्जन की कीमत 27.50 लाख रुपये है। इस बीच, सुपीरियर ट्रिम लेवल छह सीटर वर्जन के लिए 29.30 लाख रुपये से शुरू होता है और सात सीटर वर्जन की कीमत 29.90 लाख रुपये तक जाती है। मौजूदा मॉडल की तुलना में शुरुआती कीमत में गिरावट के बावजूद, नई इलेक्ट्रिक MPV में मौजूदा मॉडल की तुलना में बेहतर डिजाइन, फीचर और मैकेनिकल अपग्रेड हैं। 

कंपनी ने बताया eMAX 7 का मतलब
कंपनी ने कहा कि "ई" का मतलब है इसका पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन। "मैक्स" का मतलब है कि पहले के BYD e6 की तुलना में परफॉर्मेंस, रेंज और फीचर्स में इजाफा हुआ है। जो ज्यादा एडवांस्ड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। "7" BYD की इलेक्ट्रिक MPV सीरीज में अगली पीढ़ी को दर्शाता है, जो मौजूदा e6 मॉडल से एक विकास को दर्शाता है। 

BYD eMAX Electric MPV - फोटो : BYD
बैटरी पावर और रेंज
BYD eMAX 7 दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। एंट्री लेवल BYD eMAX 7 प्रीमियम में 55.4kWh बैटरी पैक है। यह वेरिएंट 161 bhp का पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसकी रेंज 420 किलोमीटर बताई गई है। इस बीच BYD eMAX 7 सुपीरियर ट्रिम लेवल में 71.8 kWh बैटरी पैक है। यह वर्जन 201 bhp का पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 530 किलोमीटर बताई गई है।

लुक और डिजाइन
नई इलेक्ट्रिक एमपीवी कार बीवाईडी e6 से अलग है और इसमें ज्यादा बेहतर और एंगुलर डिजाइन मिलती है। ड्रैगन फेस डिजाइन लैंग्वेज को शामिल करते हुए, BYD eMAX 7 में शार्प लाइन्स, सिंगल क्रोम स्ट्रिप से जुड़े स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ रिवाइज्ड फ्रंट एंड और बम्पर में अपडेटेड एंगुलर एयर डक्ट्स हैं। इसके अलावा, इसमें नए डिजाइन किए गए 18 इंच के अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेल लाइट्स हैं।

इंटीरियर और फीचर्स
डिजाइन और मैकेनिकल अपडेट्स के अलावा, BYD eMAX 7 में मौजूदा BYD e6 की तुलना में बेहतर फीचर्स भी मिलते हैं। नई MPV में कई अपग्रेड हैं, जिसमें ज्यादा मॉडर्न डैशबोर्ड और रोटेटिंग फीचर वाली 12.8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। हालांकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अभी भी एनालॉग यूनिट है। तीन-पंक्ति MPV के रूप में डिजाइन की गई, eMAX 7 में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटों के साथ छह-सीट कॉन्फिगरेशन और सात-सीटों दोनों का विकल्प मिलता है। 

इसमें पारंपरिक और मॉडर्न एलिमेंट्स का कंबिनेशन है। जिसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ डुअल वायरलेस फोन चार्जर, नया गियर सिलेक्टर, रीवर्क्ड सेंटर कंसोल कंट्रोल और रीडिजाइन किया गया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे नए फीचर्स शामिल हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, रूफ-माउंटेड एसी वेंट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और, एनएफसी की कार्ड एक पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। इसमें व्हीकल टू लोड (V2L) क्षमता भी है, जो इलेक्ट्रिक MPV को बाहरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए पावर सोर्स के रूप में काम करने की अनुमति देता है। 

सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से, eMAX 7 में छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), वेंटिलेटेड लेदरेट सीटें और थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट जैसी कई एडवांस्ड फीचर्स होने की उम्मीद है। BYD eMAX 7 में ADAS फीचर्स भी हैं। हालांकि कंपनी ने MPV में मिलने वाले ADAS के लेवल का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन

मुकाबला
BYD eMAX 7 का भारतीय बाजार में कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है। लेकिन कीमत के लिहाज से यह एमपीवी Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस) और Maruti Suzuki Invicto (मारुति सुजुकी इनविक्टो) का ऑप्शन बन गया है। इनोवा हाइक्रॉस के हाइब्रिड वर्शन की एक्स-शोरूम कीमत 25.97 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप एंड ZX(O) वेरिएंट की कीमत 30.98 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, मारुति सुजुकी इनविक्टो की कीमत 25.30 लाख रुपये से शुरू होती है और 29 लाख रुपये तक जाती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें