एक नई कार खरीदने के इच्छुक खरीदार जिनका ऑन-रोड बजट 10-15 लाख रुपये है, उनकी पसंद की सूची में कॉम्पैक्ट एसयूवी तेजी से जगह बना रही हैं। वजह साफ है, अब इस सेगमेंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, बड़े टचस्क्रीन, टर्बो-पेट्रोल और सीएनजी विकल्प मिल रहे हैं, वो भी लगभग हैचबैक जैसी कीमतों पर।
शहरी परिवारों, पहली बार एसयूवी लेने वालों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह सेगमेंट किफायती लागत पर ज्यादा उपयोगिता देता है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के साथ मैनुअल व ऑटोमैटिक, हर जरूरत का विकल्प मौजूद है। प्रीमियम हैचबैक या एंट्री मिड-साइज एसयूवी की तुलना में, कॉम्पैक्ट एसयूवी शहर में चलाने में आसान, हाईवे पर ज्यादा आत्मविश्वास और रीसेल में मजबूत मांग देती है। यही वजह है कि आज यह कार परिवारों की पहली पसंद बन रही है।