दुर्घटनाग्रस्त कारें और साहिल की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के द्वारका में हुए हालिया सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धननेश्रा की मौत ने एक बार फिर भारत की सड़क सुरक्षा की गंभीर सच्चाई को सामने ला दिया है। तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से जान गंवाने वाले साहिल की कहानी कोई अपवाद नहीं। बल्कि उन हजारों हादसों की झलक है जो देश की सड़कों पर रोज घटते हैं, लेकिन लंबे समय तक चर्चा में नहीं रहते।
क्या दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा जोखिम में हैं?
-
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा हादसे दोपहिया वाहनों से जुड़े होते हैं
-
2024 में दोपहिया वाहन 2.31 लाख सड़क दुर्घटनाओं में शामिल रहे
-
इसी अवधि में कार, टैक्सी और वैन से जुड़े हादसे 67,988 रहे
-
पैदल यात्रियों से जुड़े हादसों की संख्या 94,780 दर्ज की गई
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 12 फरवरी, 2026 को लोकसभा में ये आंकड़े पेश किए, जो एक बहुत कड़वी हकीकत को बयां करते हैं।