देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी Bridgestone India (ब्रिजस्टोन इंडिया) ने मंगलवार को Bridgestone Sturdo (ब्रिजस्टोन स्टर्डो) को बाजार में उतारा है, जो यात्री वाहनों के क्षेत्र में नेक्स्ट-जेनरेशन टायर है। इस टायर को बेहद खास ट्रेड कंपाउंड से तैयार किया गया है, जो टायरों की लाइफ को 29 प्रतिशत तक बढ़ाने के अलावा उबड़-खाबड़ सड़कों पर सवारी को अधिक आरामदेह बनाने का दावा करता है। ब्रिजस्टोन इंडिया दुनियाभर में टायरों और रबर के क्षेत्र में अग्रणी और आवाजाही के लिए सुरक्षित एवं टिकाऊ समाधान उपलब्ध कराने वाले संगठन ब्रिजस्टोन ग्रुप का हिस्सा है।
Bridgestone Sturdo 12 इंच से लेकर 16 इंच तक के 27 अलग-अलग साइज में उपलब्ध है, जिसके कई वैरिएंट्स हैं। इन टायरों को हैचबैक, सेडान और कुछ सीयूवी (CUVs) गाड़ियों के बाजार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
Tyres
- फोटो : For Reference Only
कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारतीय ग्राहकों के बीच लंबे समय तक चलने वाले टायरों की मांग काफी ज्यादा है, और स्टर्डो टायर इसी अहम जरूरत को पूरा करता है। इन टायरों को जबरदस्त मजबूती वाले बेहद खास ट्रेड कंपाउंड से तैयार किया गया है, जो टायरों के घिसावट से बचने की क्षमता को बढ़ाते हैं और इसी वजह से ये टायर काफी लंबे समय तक चलते हैं। 3डी ट्रेड ग्रूव्स के साथ बड़े सेंटर-ब्लॉक्स वाले ये टायर ड्राइविंग करते समय बेहतर सुरक्षा के लिए बेहतरीन ग्रिप प्रदान करते हैं, और यहां तक कि बेहद गीली सड़कों पर भी इनकी पकड़ जबरदस्त होती है।
Tyres
- फोटो : For Reference Only
इस मौके पर ब्रिजस्टोन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, पराग सतपुते ने कहा, "टायर टेक्नोलॉजी के मामले में ब्रिजस्टोन पूरी दुनिया में हमेशा सबसे आगे रहा है, और अब भारत में यात्री वाहनों के क्षेत्र में हमारी नई पेशकश- यानी ब्रिजस्टोन स्टर्डो के जरिए भी यही बात उजागर होती है। स्टर्डो टायर 29 प्रतिशत अधिक समय तक चलते हैं और टायरों के नजरिए से देखा जाए तो यह यूजर्स के लिए बेहद किफायती एवं फायदेमंद है। फिलहाल ब्रिजस्टोन बाजार में अग्रणी स्थिति में है, और हमें पूरा यकीन है कि इस नई पेशकश से हमारी स्थिति को और बढ़ावा मिलेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "ब्रिजस्टोन 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए प्रतिबद्ध रहा है और स्टर्डो टायर इसकी एक बेहतरीन मिसाल है। हमने हमेशा ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत दी है और हमारा लक्ष्य भारत के बड़े और तेजी से विकसित हो रहे बाजार के लिए आवागमन के सबसे बेहतर समाधान उपलब्ध कराना है, जो विश्व स्तर के मानकों के अनुरूप हो।"
ब्रिजस्टोन का कहना है कि वह ग्राहकों को आवागमन के सबसे बेहतर समाधान उपलब्ध कराने के लिए अपने प्रॉडक्ट रेंज को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। स्टर्डो टायर रेंज को खासतौर पर भारतीय सड़कों के लिए विकसित किया गया है और तकनीकी सेवाओं की टीम द्वारा अलग-अलग इलाकों में इन टायरों की कठोरता से टेस्टिंग की गई है। इन परीक्षणों के नतीजों से पता चला कि, स्टर्डो टायर की लाइफ ब्रिजस्टोन के मौजूदा वैरिएंट की तुलना में 29 प्रतिशत तक ज्यादा है।