क्या आपको भारतीय सड़कों पर दिखने वाली मशहूर LML Vespa (एलएमएल वेस्पा) स्कूटर याद है। एक समय में इसने बजाज चेतक स्कूटर को कड़ी टक्कर दी थी। अब ब्रांड LML (एलएमएल) एक बार फिर भारतीय बाजार में जोरदार वापसी करने की तैयारी कर रही है।
क्या आपको भारतीय सड़कों पर दिखने वाली मशहूर LML Vespa (एलएमएल वेस्पा) स्कूटर याद है। एक समय में इसने बजाज चेतक स्कूटर को कड़ी टक्कर दी थी। अब ब्रांड LML (एलएमएल) एक बार फिर भारतीय बाजार में जोरदार वापसी करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस साल सितंबर में तीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लाने की तैयारी में है और इसके साथ ही कंपनी का नया ब्रांड लोगो भी सामने आएगा।
विज्ञापन
2 of 6
eRockit Electric Hyperbike
- फोटो : eRockit
50वीं वर्षगांठ पर 3 नए उत्पाद
एलएमएल इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक और सीईओ योगेश भाटिया ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बाजार में एंट्री की योजना के बारे में बताया है। ब्रांड ने बताया कि वह 29 सितंबर को भारतीय बाजार में तीन नए उत्पादों को पेश करेगा, जो एलएमएल की 50वीं वर्षगांठ भी है। कंपनी के शुरुआती प्रॉडक्ट लाइनअप में E-Hyperbike (ई-हाइपरबाइक), E-Bike (ई-बाइक) और एक Electric Scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) शामिल होगा। इन इलेक्ट्रिक वाहनों को सितंबर में पेश किया जाएगा, और इनकी आधिकारिक लॉन्चिंग आनेवाले महीनों में होगी।
विज्ञापन
3 of 6
eRockit Electric Hyperbike
- फोटो : eRockit
जर्मनी की कंपनी के साथ करार
कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक लॉन्च करने के लिए जर्मनी की एक कंपनी eRockit Systems GMBH (ई-रॉकिट सिस्टम्स जीबीएमएच) के साथ करार किया है। पेडल से चलने वाली ये हाइपरबाइक, इलेक्ट्रिक साइकिल और मोटरसाइकिल का कंबिनेशन है। यह साल 2023 की शुरुआत में भारत में व्यावसायिक रूप से मैन्युफेक्चर की जाएगी। इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक इंडियन मार्केट के लिए न्यू कॉन्सेप्ट होगा। कुछ समय पहले BMW ने भी इस तरह की एक बाइक शोकेस की थी।
4 of 6
eRockit Electric Hyperbike
- फोटो : eRockit
खास होगी यह हाइपरबाइक
eRockit के हैंडलबार पर मोटरसाइकिल और स्कूटर की तरह थ्रॉटल नहीं होता है। इसके बजाय, ई-बाइक में साइकिल की तरह पैडल होते हैं जो वाहन को कुछ स्ट्रोक के साथ 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार तक पहुंचा सकते हैं। हालांकि, eRockit के LML ब्रांडेड वैरिएंट में पेडल-असिस्ट होगा, जिसमें यूजर सफर के दौरान इलेक्ट्रिक मोटर की मदद ले सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
eRockit Electric Hyperbike
- फोटो : eRockit
'अनोखी हाइपरबाइक लाने का सही समय'
भाटिया ने एक इंटरव्यू में कहा, "eRockit उत्पादों को विश्व स्तर पर बिक्री के लिए भारत में बनाया जाएगा। LML को एक हाइपरबाइक मिलेगी, जो बिल्कुल eRockit नहीं बल्कि कुछ इसी तरह की होगी। यूरोपीय मॉडल एक पेडल मॉडल है लेकिन एलएमएल मॉडल पेडल-असिस्ट के साथ होगा। हम eRockit में इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी का उपयोग नहीं करेंगे। बाजार में एक बहुत ही अनोखी हाइपरबाइक लाने का यह सही समय है।"
फिलहाल इस प्लांट में करेगी उत्पादन
इस साल जनवरी में एलएमएल इलेक्ट्रिक ने Saera Electric (सायरा इलेक्ट्रिक) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। साएरा इलेक्ट्रिक ऑटो की ये फैक्ट्री हरियाणा के बावल में है, जहां कर महीने करीब 18,000 स्कूटर तैयार हो सकते हैं। एलएमएल इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के उत्पादन के लिए इस मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का इस्तेमाल करेगी। इस यूनिट में पहले Harley Davidson India (हार्ले-डेविडसन इंडिया) की मोटरसाइकिल की असेंबलिंग होती थी। एलएमएल एक बड़े मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को भी अंतिम रूप दे रही है जिसके लिए वह तीन राज्य सरकारों से बात कर रही है। यह प्लांट 2024 तक लग जाएगा।