फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के गैराज में मिलेंगी एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें, कीमत 14 करोड़ से भी ज्यादा

Mon, 22 Apr 2019 05:27 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Akshay kumar
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर अक्षय कुमार लगातार एक के बाद एक हिट फ़िल्में दे रहे हैं उनकी फैन फॉलोविंग भी कई गुना बढ़ चुकी है। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों और फिटनेस को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस खिलाड़ी कुमार को गाड़ियों का भी काफी शौक है। इनकें गैराज में गाड़ियों की लंबी लाइन हैं. आइये जानते हैं अक्षय कुमार की कार कलेक्शन के बारे में...
विज्ञापन

 

 

Jeep Compass

भारत में जीप कंपास काफी पॉपुलर है, कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने जीप कंपास का लेटेस्ट एडिशन खरीदा था। इसमें 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन लगा है जो 173 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 1.4 लीटर मल्टीएयर इंजन के साथ भी आती है जो 163 PS का पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा हुआ है।
 

Porsche Cayenne

अक्षय कुमार Porsche Cayenne भी बेहद पसंद है। इसमें 4.8 लीटर का V-8 टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 507 PS का पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। मुंबई में अक्सर अक्षय कुमार इसमें नज़र आ जायेंगे।
 
 

Bentley Continental Flying Spur

भारत में मौजूद सबसे महंगी कारों में से एक बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंड स्पर अक्षय कुमार के गैराज की शोभा बढ़ाती हुई नज़र आती है। इसमें 6 लीटर W12 इंजन लगा है जो 625 PS की पावर और 800 Nm का टॉर्क देता करता है। इसकी कार की कीमत 3.22 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
 
 

Mercedes GLS

अक्षय के पास भारत में मर्सिडीज की सबसे महंगी एसयूवी GLS है। इसकी कीमत 805.67 लाख रुपये से शुरू होकर 1.56 करोड़ रुपये तक जाती है। इसमें 3 लीटर V6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 262 PS का पावर और 620 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 4 व्हील ड्राइव और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
 
 
 
 

Rolls Royce Phantom

यह सुपर लग्जरी कार अपने आप में ही बहुत खास है। अक्षय के पास लास्ट-जनरेशन फैंटम है। मार्केट में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। इसमें 6.8 लीटर का V-12 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
 
 

Range Rover Vogue

Range Rover Vogue अपने स्पोर्टी लुक्स की वजह से काफी लोगों की पसंद है, अक्षय कुमार की गाड़ियों की लिस्ट में एक नाम Range Rover Vogue का भी है इसमें 5 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन है जो 552 PS की पावर और 680 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Vogue की कीमत 1.74 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
 

 
विज्ञापन

Honda CR-V

इन लग्जरी गाड़ियों के अलावा  अक्षय के पास होंडा CR-V भी है। इसमें 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190 PS का पावर और 226 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। आपको बता दें कि इस समय अक्षय कुमार के पास
करीब 14 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की गाड़ियां हैं।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें