Honda CBR650R दो कलर ऑप्शन- ग्रांड प्रिक्स रेड और गनपाउडर ब्लैक मैटालिक में उतारी गई है। इस बाइक की कीमत 7.70 लाख रुपये रखी गई है। और यह बाइक भारत में मौजूदा होंडा के 23 डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी ।
बात इंजन की करें तो इस बाइक में 4 सिलिंडर वाला 649cc लिक्विड कूल्ड फोर-सिलेंडर, DOHC 16-वाल्व वाला वाला इंजन लगा है जो 87 बीएचपी की पावर और 60एनएम का टार्क देता है। इसके साथ ही इसमें असिस्ट/स्लिपर क्लच और होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) दिया गया है जो कि रियर व्हील ट्रैक्शन को मेंटेन करता है और यह राइडर्स के हिसाब से स्विच ऑफ भी किया जा सकता है। डुअल चैनल ABS के साथ यह बाइक हर तरफ की सड़कों पर बेहतर कंट्रोल करती है बाइक में गजब का बैलेंस दिया है, रात में बेहतर रोशिनी के लिए इसमें डुअल हेडलैंप के साथ फुल LED लाइटिंग दी गई है साथ ही इसमें डिजिटल LCD डिस्प्ले भी दी गई है।
एचएमएसई के सेल्स एवं मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि कंपनी ने पिछले सप्ताह ही भारत में प्रीमियम बिग बाइक बिजनेस वर्टिकल होंडा बिगविंग स्थापित करने की घोषणा की थी। सीबीआर650आर के लांच के साथ कंपनी के मॉडलों में विस्तार हुआ है।