फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Colour Changing Car: सिर्फ एक बटन दबाकर बदल सकते हैं रंग, जानें किस कंपनी ने पेश की कार

Mon, 26 Dec 2022 05:01 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जल्द ही सड़कों पर ऐसी कारें भी दिखाई देंगी जो चलते हुए रंग भी बदल पाएंगी। लग्जरी कार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी की ओर से ऐसी खासियत वाली कार को पेश किया है।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ऑटोमोबाइल सेक्टर में जिस तरह से बदलाव आ रहे हैं। वह कई मायनों में ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं। अब जर्मन कार मेकर बीएमडब्ल्यू ऐसी कार लेकर आई है जो एक बटन दबाकर अपना रंग बदल लेती है। हम इस खबर में कार की जानकारी और खूबियां बता रहे हैं।

विज्ञापन

किस कंपनी ने पेश की कार

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जर्मनी की लग्जरी कार मेकर बीएमडब्ल्यू की ओर से ऐसी कार को पेश किया गया है। जो अपना रंग बदल सकती है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने ट्वीट कर बताया है कि एक बटन के टच के साथ कार रंग परिवर्तन हो सकता है। ई इंक युक्त बीएमडब्ल्यू आईएक्स फ्लो पल भर में रंग बदलने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

कितने रंग बदल सकती है कार

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल कार की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिलहाल कार को तीन रंगों में बदला जा सकता है। बटन दबाकर कार को सफेद से काले रंग में बदला जा सकता है। इसके अलावा काले रंग को ग्रे कलर में भी बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

कैसे बदलती है रंग

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने कार के रंग को बदलने की प्रकिया की जानकारी भी दी है। कंपनी के मुताबिक यह प्रक्रिया इलेक्ट्रिक सिग्नल से कंट्रोल होती है। जिसे इलेक्ट्रोफोरेटिक तकनीक कहा जाता है। इसके लिए किसी तरह की अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत नहीं होती। इसके तहत सतह पर अलग-अलग रंग के पिगमेंट आते हैं जिससे यह चुने गए रंग को पूरी कार पर कर देती है। कंपनी के ग्रुप डिजाइन के प्रमुख एड्रियन वैन ने कहा कि यह बीएमडब्ल्यू आईएक्स फ्लो एक उन्नत अनुसंधान और डिजाइन परियोजना है और बीएमडब्ल्यू को आगे की सोच का एक बड़ा उदाहरण है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बदलने की खूबी से होगा यह फायदा

5 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार के रंग बदल पाने की खूबी से कार के एवरेज को भी फायदा होगा। ऐसा इसलिए संभव होगा क्योंकि गर्मी के समय कार के रंग को सफेद किया जा सकता है। सफेद रंग सूरज की गर्मी को अवशोषित नहीं करता जिससे कार कम गर्म होगी और सर्दियों के दौरान रंग को काला करने से यह सूरज की गर्मी को अवशोषित कर लेगा। जिससे कार जल्दी गर्म होगी।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें